निधन
- सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर सुनील जाना (1918 – 21 जून, 2012)का बर्कले, अमेरिका में निधन। उनके बंगाल के अकाल व पांचवे दशक के राजनीतिक रूप से उथल-पुथल भरे दौर के फोटोग्राफ अपने समय के दस्तावेज हैं।
- अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र महिला एलिनोर ऑस्ट्रोम (7 अगस्त, 1933-12 जून, 2012) का अमेरिका में निधन। उन्हें 2009 में राजनीतिक अर्थशास्त्र पर काम करने के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया था।
- अमेरिकी विज्ञान कथा लेखक रे ब्रेडबरी (22 अगस्त, 1920 – 5 जून, 2012)का निधन। उनकी चर्चित रचनाओं में हैं फारेनहाइट 451 तथा द मारटियन क्रानिकल्स।
- सुप्रसिद्ध फिल्म पत्रकार बी.के. करंजिया (1920 – 22 जून, 2012) को पुणे में निधन। उन्होंने फिल्मफेयर, स्क्रीन और सिनेमा जैसी अंग्रेजी पत्रिकाओं का संपादन किया। वह फिल्म वित्त निर्माण निगम के अध्यक्ष भी रहे।
- ओडिशी नृत्य के गुरू हरे कृष्ण बेहरा (23 मार्च, 1938 – 23 जून, 2012) का दिल्ली में निधन। वह 74 वर्ष के थे।
- कथाकार महेशचंद्र जोशी का 75 वर्ष की अवस्था में बीकानेर में निधन। उनकी चर्चित रचनाएं हैं नशा और मोम का घड़ा , मुझे भूल जाओ और तलाश जारी है ।
- डॉ. द्वारकानाथ कोटनीस की चीनी पत्नी गुओ क्विंगलान का 96 वर्ष की अवस्था में चीनी शहर दालयिान में 28 जून, 2012 को निधन।
- अमर गोस्वामी का (28 नवंबर, 1945 – 26 जून, 2012) दिल्ली में निधन।
नियुक्त
- शिक्षाविद और दार्शनिक मृणाल मिरी राज्य सभा सदस्य मनोनित।
सम्मानित
- दिल्ली सरकार ने सरोद वादक अमजद अली खान, ठुमरी गायिका गिरिजा देवी और अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉण्ड को जीवनकालीन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 11-11 लाख रुपए का चेक व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
Recent Comments