सम्मान
- वर्ष 2011 का डा. रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान दुर्गाप्रसाद गुप्त को देने की घोषणा। गुप्त की आलोचना दृष्टि हिंदी में आधुनिकता के एक व्यापक अर्थ की ओर इंगित करती है। केदार पीठ द्वारा दिया जानेवाला यह सम्मान समस्त आलोचनात्मक कृतित्व पर दिया जाता है।
- युवा कवयित्री रजनी अनुरागी को पांचवां शीला सिद्धांतकर स्मृति सम्मान दिया गया।
- कथाकार शिवमूर्ति को इस वर्ष का 15 हजार रुपये का लमही पुरस्कार दिए जाने की घोषणा। यह पुरस्कार लमही पत्रिका द्वारा दिया जाता है।
- युवा कवि बहादुर पटेल को उनके कविता संग्रह बूंदों के बीच प्यास के लिए पहला गुंजन पुरस्कार प्रदान किया गया।
नियुक्त
- प्रलेस के अध्यक्ष मंडल के प्रमुख प्रसिद्ध तमिल लेखक पुन्निलन चुने गए हैं। अध्यक्ष मंडल के अन्य सदस्य हैं असगर अली इंजीनियर(महाराष्ट्र), विश्वनाथ त्रिपाठी (दिल्ली), खगेन्द्र ठाकुर (बिहार, झारखंड), गीतेश शर्मा (प. बंगाल) और सुखदेव सिंह (पंजाब)। अली जावेद (दिल्ली) महासचिव पद पर बने रहेंगे। सचिव मंडल के अन्य सदस्य हैं राजेंद्र राजन (बिहार), सतीश कलसेकर (महाराष्ट्र), पी. लक्ष्मीनारायणन (आंध्र प्रदेश) और अमिताभ चक्रवर्ती (प. बंगाल)। मलयालम लेखक ओवीएन कुरूप व हिंदी आलोचक नामवर सिंह को संरक्षक बनया गया है।
शतक
- प्रसिद्ध अभिनेत्री ज़ोहरा सहगल ने सौ वर्ष पूरे किए। दिल्ली में हुए एक समारोह में उन पर लिखी पुस्तक जोहरा सहगल फैट्टी का विमोचन किया गया। जोहरा जी का जन्म 27 अप्रैल, 1912 को सहारनपुर में हुआ। वह पृथ्वी थियेटर, इप्टा और उदयशंकर की नृत्य मंडली से जुड़ी थीं। बाद में उन्होंने कई देसी-विदेशी फिल्मों में भी काम किया।
प्रतिबद्धता
- चरित्र अभिनेता ए.के. हंगल ने 97 वर्ष की अवस्था में कम्युनिस्ट पार्टी की अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाया। हंगल पार्टी के पुराने सदस्य हैं और इप्ता से जुड़े रहे हैं।
त्यागपत्र
- नृत्यांगना लीला सैम्सन ने कलाक्षेत्र के निदेशक के पद से त्यागपत्र दिया।
Recent Comments