घटनाक्रम
November 16th, 2009निधन
- वरिष्ठ कवि व जनवादी लेखक संघ के उपाधयक्ष हरीश भादानी का 76 वर्ष की अवस्था में बीकानेर में निधन। वह गले के कैंसर से पीड़ित थे। उनके कई संग्रह प्रकाशित हैं। साठ के दशक में उन्होंने वातायन नामक साहित्यिक पत्रिका का भी संपादन किया था। उन्हें केके बिड़ला फाउंडेशन का बिहारी व राजस्थान साहित्य अकादमी के मीरा सम्मान से सम्मानित किया गया था।
- वरिष्ठ खेल पत्राकार और क्रिकेट विशेषज्ञ राजन बाला का 63 वर्ष की अवस्था में निधन।
नियुक्त
- मनोज कुमार मिश्र लखनऊ विश्वविद्यालय के नये कुलपति होंगे। वह आइआइटी मुंबई में रसायनविज्ञान के प्रोफेसर हैं। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) के नये अधयक्ष विनीत जोशी होंगे। वह 2004 से बोर्ड के सचिव थे। यह पद पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से खाली पड़ा था।
पुरस्कार
- सन 2007 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सुप्रसिद्ध गायक मन्ना डे को प्रदान किया गया।
- इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार जर्मन लेखिका हर्ट म्यूलर को प्रदान किए जाने की घोषणा।
- साहित्यिक पत्रिका कथादेश के संपादक हरिनारायण को तीसरा पं. बृजनारायण द्विवेदी अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान दिए जाने की घोषणा।
- जाने माने वैज्ञानिक और शोधकर्ता सैयद ज़हूर क़ासिम और ओबेद सिद्दीक़ी को विज्ञान के लिए दिए जानेवाले वर्ष 2009 के सर सैयद अहमद खान अंतराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय द्वारा दिया जानेवाला एक लाख का गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान इस वर्ष नंद किशोर त्रिखा को दिया गया।
- राजकमल प्रकाशन द्वारा शुरू किया गया पहला हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार आलोचक पुरुषोत्तम अग्रवाल को उनकी पांडुलिपि अकथ कहानी प्रेम की: कबीर और उनका समय के लिए प्रदान किया गया।
- मीरा फाउंडेशन का पहला मीरा स्मृति सम्मान पंकज मित्रा को उनके कथा संग्रह हुडक लुल्लू पर दिये जाने की घोषणा।
- वर्ष 2009 का रमाकांत स्मृति पुरस्कार युवा कथाकार मुरारी शर्मा को हंस में प्रकाशित उनकी कहानी ‘बाण मूठ’ के लिए दिए जाने की घोषणा।